Skip to content
Indian Broadcast News

Indian Broadcast News

IBN JPG.jpg
Primary Menu
  • Home
  • Administraion
  • Politics
  • Dovelepment
  • Agriculture
  • Sports
  • Other
  • E-Paper
Live
  • Home
  • Other
  • इस राज्य में टैक्स फ्री हुई नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश
  • Other

इस राज्य में टैक्स फ्री हुई नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश

Sudhakar Shukla September 5, 2026 1 minute read
WhatsApp Image 2026-09-05 at 5.54.46 PM (1)

उत्तराखंड में हनुमान अंश फिल्म टैक्स फ्री की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी घोषणा की। इसके साथ ही कहा कि कैंची धाम अब दुनिया भर में आस्था और श्रद्धा का एक बड़ा केंद्र बन गया है।


बता दें कि हनुमान अंश फिल्म नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित है। यह फिन्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल दिखा रही है। देश भर में छाई हुई है और इसके कई शो हिट हुए हैं।


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस फिल्म को टैक्स फ्री करते हुए कहा कि ‘हनुमान अंश’ जैसी फिल्में देश और दुनिया के सामने राज्य की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को दिखाने में अहम भूमिका निभाती हैं।

देहरादून में परम श्रद्धेय बाबा नीब करौरी महाराज जी के जीवन, साधना और हनुमान भक्ति पर आधारित फिल्म "हनुमान अंश" का अवलोकन किया।

फ़िल्म के माध्यम से बाबा नीब करौरी महाराज जी के तप, त्याग, सेवा और हनुमान जी के प्रति उनकी अटूट आस्था को जानने और समझने का अवसर मिला। उनका संपूर्ण जीवन… pic.twitter.com/qlBU5g6eLr

— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) September 4, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने परिवार के संग यह फिल्म भी देखी।


धामी ने प्रेरणादायक और आध्यात्मिक फिल्म बनाने के लिए हनुमान अंश की पूरी टीम को बधाई दी। इसके साथ ही लिखा है कि कि कैंची धाम अब दुनिया भर में आस्था और श्रद्धा का एक बड़ा केंद्र बन गया है। विशाल चतुर्वेदी द्वारा लिखित और निर्देशित ‘हनुमान अंश’ कहानी है लक्ष्मी नारायण नाम के एक युवक पर आधारित है, जो अपनी मां की मौत के बाद ईश्वर की खोज में एक आध्यात्मिक यात्रा पर निकलता है। जीवन, मृत्यु और इंसानी दुखों के सवालों के जवाब खोजने के लिए उत्तर भारत की यात्रा करते हुए, वह अंत में सम्मानित संत नीम करौली बाबा बन जाते हैं, जिनकी प्रेम, सेवा और करुणा की शिक्षाओं ने अनगिनत लोगों के जीवन को प्रभावित किया।


मुख्यमंत्री ने अपने X हैंडर पर एक पोस्ट में लिखी और लिखा है कि इस फिल्म के माध्यम से हमें बाबा नीम करौली महाराज जी की तपस्या, त्याग, सेवा और भगवान हनुमान में उनकी अटूट आस्था को जानने और समझने का मौका मिला। उनका पूरा जीवन मानवता की सेवा, आध्यात्मिक साधना और समाज के कल्याण के लिए समर्पित था।


धामी ने यह भी लिखा है- ‘बाबा नीम करौली महाराजजी का जीवन हमें यह संदेश देता है कि भक्ति केवल साधना नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और मानव कल्याण का मार्ग भी है।’


नीम करौरी बाता का आश्रम उत्तराखंड में कैंची धाम के नाम से प्रसिद्ध है।


बता दें कि इस फिल्म में सात अगस्त को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत धीमी रही और शुरुआती दो हफ़्तों में इसकी कमाई बहुत कम रही, लेकिन बाद में लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया के कारण इसने रफ्तार पकड़ी। तब से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 97.77 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन और 82.88 करोड़ का नेट कलेक्शन कर चुकी है। इसके कई गीत लोगों की जुबान पर छा गए हैं।

About the Author

Sudhakar Shukla

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सनातन की आस्था को मिटाने वाले ही मिट्टी में मिल गए, स्मृति शेष हो गए : योगी

Related Stories

yogiji mathura
  • Other

सनातन की आस्था को मिटाने वाले ही मिट्टी में मिल गए, स्मृति शेष हो गए : योगी

Sudhakar Shukla September 4, 2026

Recent Posts

  • इस राज्य में टैक्स फ्री हुई नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश
  • सनातन की आस्था को मिटाने वाले ही मिट्टी में मिल गए, स्मृति शेष हो गए : योगी

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • September 2026

Categories

  • Other

You may have missed

WhatsApp Image 2026-09-05 at 5.54.46 PM (1)
  • Other

इस राज्य में टैक्स फ्री हुई नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश

Sudhakar Shukla September 5, 2026
yogiji mathura
  • Other

सनातन की आस्था को मिटाने वाले ही मिट्टी में मिल गए, स्मृति शेष हो गए : योगी

Sudhakar Shukla September 4, 2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.

WhatsApp us